Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मुजफ्फरपुर से भेजी जाएगी शाही लीची

बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची एक बार फिर देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हस्तियों के लिए भेजे जाने की तैयारी में है। इस साल भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुजफ्फरपुर से विशेष रूप से तैयार की गई शाही लीची की खेप भेजी जाएगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और 22 मई के बाद इसे रवाना किया जाएगा।

जिले के प्रतिष्ठित लीची व्यापारी आलोक केडिया के बागानों- मुसहरी, सरैया, बंदरा और ढोली से यह शाही लीची तोड़ी जाएगी। पिछले दस वर्षों से इन्हीं बागानों से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी को लीची भेजी जा रही है।

इन बागों की लीची अपने बेहतरीन स्वाद, मिठास और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। आलोक केडिया के अनुसार, पिछले साल करीब 2,000 पेटी लीची राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजी गई थी।

इस बार भी उतनी ही मात्रा में लीची भेजने की योजना है। लीची के पूरी तरह पक जाने के बाद इसे विशेष क्रेट में भरकर पैक हाउस लाया जाता है, जहां प्रशिक्षित मजदूर छंटाई और पैकिंग का कार्य करते हैं।

हर पेटी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन का नाम अंकित किया जाता है, जिससे इसकी ब्रांडिंग को विशेष पहचान मिलती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *