Press "Enter" to skip to content

विश्वकर्मा समाज राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित

बढ़ई विश्वकर्मा संघ के नगर सचिव वेद प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को आमगोला स्थित एक विवाह भवन में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती मनायी गयी.

इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने ज्ञानी जैल सिंह को एक स्वतंत्रता सेनानी और देश का सातवां राष्ट्रपति बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी से वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां विश्वकर्मा समाज का वोट तो लेती हैं, लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं देती हैं.

इस मौके पर महेश कुमार शर्मा, डॉ रंजीत कुमार शर्मा, केशरदेव शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, उमाकांत शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, वेद प्रकाश, पवन शर्मा, बीरेंद्र कुमार शर्मा, संजीत शर्मा, सत्य नारायण शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *