Press "Enter" to skip to content

तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश

बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिला. पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में घंटों तक बारिश हुई.

बगहा में भी तेज बारिश देखने को मिली है. कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं. बगहा के वाल्मीकिनगर में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे हैं.

29 अप्रैल से हवाओं की रफ्तार में मामूली गिरावट आने की संभावना है, लेकिन बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तरी बिहार के इलाकों में बारिश और बादलों की गरज बनी रहेगी.

मौसम विभाग ने आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने को कहा है. मौसम विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में पुरवा हवाएं सक्रिय हैं, जो नमी लेकर आ रही हैं. इसके चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है.

अगले दो दिनों तक यानी 30 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *