Press "Enter" to skip to content

जेल से निकला और कर दी हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही 12 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी.

मृत किशोरी की पहचान शिवानी कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना से गांव में मातम पसरा है और हर कोई स्तब्ध है कि एक बाप अपनी ही बेटी की जान कैसे ले सकता है.

बताया जा रहा है कि आरोपी अरुण कुमार सहनी कुछ दिन पहले ही दिल्ली की जेल से हत्या के एक मामले में जमानत पर छूटकर घर आया था. गांव लौटने के बाद से ही उसका व्यवहार असामान्य था.

सोमवार देर रात किसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर अरुण ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों ने जब बच्ची को बेसुध देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

सूचना मिलते ही रामपुरहरि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बच्ची के चाचा जगलाल सहनी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

थानाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *