Press "Enter" to skip to content

प्रदूषित शहरों में आपका शहर भी

दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के 13 शहरों के नाम शामिल हैं। यानी दुनिया के टॉप 20 प्रदूषित शहरों में 13 भारत के शहर हैं। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि असम का बर्नीहाट भारत में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है।

स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी IQAir की ओर से जारी गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में ये बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर भारत की दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। साल 2024 में भारत दुनिया का 5वां सबसे प्रदूषित देश बना है। 2023 में भारत तीसरे स्थान पर था।

क्या है रिपोर्ट में?
रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में PM 2.5 सांद्रता में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो 2023 में 54.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की तुलना में औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। इसके बावजूद दुनिया की 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत के शहर हैं।

भारत में वायु प्रदूषण काफी समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है। वायु प्रदूषण से 5.2 साल जीवन के कम हो रहे हैं। बीते साल प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ अध्ययन के मुताबिक, प्रदूषण की वजह से 2009 से 2019 तक हर साल लगभग 15 लाख मौतें हुई हैं।

भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर

1. बर्नीहाट

2. दिल्ली

3. मुल्लानपुर (पंजाब)

4. फरीदाबाद

5. लोनी

6. नई दिल्ली

7. गुरुग्राम

8. गंगानगर

9. ग्रेटर नोएडा

10. भिवाड़ी

11. मुजफ्फरनगर

12. हनुमानगढ़

13. नोएडा

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *