Press "Enter" to skip to content

बिहार: कई विमाने हुई लेट, कोहरे और धुंध की चादर 200 से 600 किलोमीटर तक बिछी दिखी।

पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले कई दिनों से दोतरफा हवा चल रही हैं। दक्षिणी बिहार की ओर उत्तरी पश्चिमी हवा जबकि उत्तर बिहार में दक्षिणी पुरवा हवा चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के दो हिस्सों में न्यूनतम तापमान के बीच इसी वजह से अंतर है। उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जबकि दक्षिणी बिहार में 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

Weather News Know Fact About Fog - सर्दी का कोहराम, जाने कैसे बनता है यह  कोहरा | Patrika News पटना में अधिकतम तापमान स्थिर रहा जबकि भागलपुर में एक डिग्री अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। मौसमविदों के मुताबिक राज्य भर में कोहरे की सघनता में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। पूर्वी हिस्से में कोहरा मध्यम स्तर का रह रहा है जबकि बाकी हिस्से में आंशिक कोहरे की स्थिति है। नदियों के किनारे के शहरों में कहीं कहीं ज्यादा सघन कोहरा सुबह और देर शाम में देखा जा रहा है। पूर्णिया में लगातार चौथे दिन दृश्यता काफी कम रही। यहां सुबह में मात्र दो सौ मीटर की विजिबिलिटी देखी गई।

आने वाले दिनों में कोहरे की सघनता और बढ़ने के आसार हैं। कम दृश्यता का असर सुबह में पटना आने वाले विमानों पर नहीं देखा गया। हालांकि दोपहर में आधे दर्जन विमान लेट रहे। मौसमविदों के अनुसार अभी सूबे में शुष्क मौसम बना हुआ है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभों के प्रभावी होने के बाद ही पारे में उल्लेखनीय अंतर आएगा। अभी मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NatureMore posts in Nature »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *