Press "Enter" to skip to content

स्वतंत्रता दिवस पर एक प्रयास मंच द्वारा फहराया गया तिरंगा, बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी, भवानी सिंह मार्ग में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के संस्थापक संजय रजक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

झंडोत्तोलन के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और वे काफी खुश नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एक प्रयास मंच की ओर से बच्चों को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संजय रजक, रौशनी, लक्ष्मी, राज नंदनी, आरव के साथ और अन्य बच्चे व स्थानीय लोगों और बच्चों की सहभागिता ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *