Press "Enter" to skip to content

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुजफ्फरपुर में ईदगाह, गौशाला रोड सहित विभिन्न स्थानों पर फहराया गया तिरंगा

मुजफ्फरपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी ईदगाह, गौशाला रोड, महाराजी पोखर और हाथी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी ईदगाह में सचिव एवं पूर्व वार्ड पार्षद 38 इकबाल कुरैशी ने ईदगाह कमेटी के सदस्यों के साथ झंडोत्तोलन किया।

वहीं हाथी चौक स्थित ध्वज प्रसाद साहू पार्क में भी स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद इकबाल कुरैशी ने फौजी संगठन एवं स्कूल के बच्चों के साथ झंडोत्तोलन किया और बच्चों के बीच राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय महाराजी पोखर में वार्ड पार्षद 38 शबाना परवीन ने बच्चों के साथ झंडोत्तोलन कर मिठाइयां बांटीं, जबकि प्राथमिक विद्यालय उर्दू महाराजी पोखर और मदरसा महाराजी पोखर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ।

इस दौरान डॉ. एके दास, जयेश, संतोष सर, अभय चंद ठाकुर, रफत अली, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. सादात खय्याम, कलीम अहमद, मकसूद आलम, राजू मसीह, राजेश मिश्रा, विकास मित्र राजकिशोर राम, शंकर राम, शिवलाल राम सहित कई लोग मौजूद रहे। कारगिल योद्धा एवं पूर्व वायुसेनिक डॉ. सादात खय्याम ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं स्लम बस्ती में नगर आयुक्त की ओर से बच्चों के बीच कॉपी, कलम, टॉफी समेत अन्य सामग्री का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *