मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका थाना क्षेत्र के मटिया मोहन गांव में बीती रात आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने वृद्ध विधवा महिला को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की।
इस दौरान गृहस्वामी महिला सुनैना देवी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया गया। दूसरी ओर घर में रखे सभी जेवरात और कपड़ों समेत नगद भी डकैत लूट कर ले गये। घर में रखी सभी अटैची को गांव के ही एक बगीचा में ले जाकर तोड़ा।
इसके बाद सारे सामान लेकर अटैची को वहीं पर फेंक दिया। घटना के समय गृहस्वामी मुसमात महिला घर में अकेले थीं। अब मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
Be First to Comment