Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी

बेगूसराय में प्रेम में मजहब की दीवार तोड़ते हुए प्रेमी युगल की पुलिस ने थाने में शादी करा दी। इस शादी से दोनों प्रेमी युगल काफी खुश हैं।

दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की और दनियालपुर गांव निवासी मोहम्मद कुर्बान के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की आठ माह की गर्भवती हो गई। हालांकि, लड़की के परिजन इस प्रेम प्रसंग से नाराज थे। वे लड़की का गर्भपात करा दूसरी जगह शादी करवाना चाह रहे थे।

इसी बीच बबिता ने तेघड़ा थानाध्यक्ष को फोन कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने लड़की और उसके प्रेमी को थाने पर बुलाया। इसके बाद गांव-समाज के लोगों को भी बुलाया गया।

पुलिस ने पहल करते हुए जाति धर्म की दीवार को तोड़ते हुए दोनों प्रेमी युगल की सहमति से थाना में शादी माला पहना कर करा दी। शादी के बाद प्रेमी युगल काफी खुश है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रात में एक कॉल आया, जिसमें लड़की ने अपने परिजनों की शिकायत कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद जांच पड़ताल करने के बाद लड़की बालिग पाई गई।

इसके बाद जाति और धर्म के बंधन को तोड़ते हुए दोनों प्रेमी युगल की शादी थाने में ही करा दी गई। अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *