बेगूसराय : जिले में तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से दो बच्चियों की मौ’त हो गई। इस दौरान एक बच्ची ठनका से झुलस कर घायल हो गई है।

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के लडुवारा गांव की है। बताया जाता है कि मोहम्मद जाकिर की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान परवीन, उसकी चेचेरी बहन 13 वर्षीय रहमा खातून और रानी तीनों बागबारा गांव के एक बगीचे में जलावन के लिए लकड़ी और पत्ता चुनने गई थीं।

इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। तीनों लड़कियां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुप गईं। इसी दौरान इनके शरीर पर ठनका गिर गया। इससे दो चचेरी बहनों मुस्कान और रहमा खातून की मौ’त हो गई, जबकि रानी झुलसने से घायल हो गई।

रानी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चियों के श’वों को पोस्ट’मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने कहा कि ठनका गिरने से दो बच्चियों की मौ’त हुई है और एक जख्मी है। पुलिस दोनों के श’वों का पोस्ट’मार्टम करा रही है। सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।


































Be First to Comment