Press "Enter" to skip to content

वैशाली : पोषण मेला लगाकर दी गयी जानकारी

वैशाली : गोरौल नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 पर पोषक मेला का आयोजन किया गया।इस मेले का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीनाक्षी प्रभा किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस पोषण मेले का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को भगाना है और सुपोषण के प्रति लोगो को जागरूक करना है।

हर वर्ष पूरे सितंबर में पोषक माह के रूप में मनाया जाता है। शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो रोग अपने आप दूर हो जायेगे। शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओ को गोद भराई किया गया साथ ही बच्चे को अन्नप्रासन कराया गया।बच्चे की माँ को बच्चे की देखरेख करने की सही जानकारी दी गयी ।

सेविकाओं द्वारा रंगोली भी बनाई गई। महिलाय एवं बच्चों का वजन किया गया। गर्ववती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी। उसे अपने आहार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कुपोषण से होने वाली बीमारियों की जानकारी भी दी गयी। धात्री मा को भी अपने सेहत पर ध्यान देनी की बात कही गयी।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका विमला कुमारी सेविका विना सिन्हा, रजनी प्रभा, मंजू कुमारी रीता देवी,नगीना देवी,विद्यापति देवी ,सरिता कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *