Press "Enter" to skip to content

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दोनों उपमुख्यमंत्रियों की बिहार सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा चौधरी और यादव की सुरक्षा की समीक्षा किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में प्रशिक्षित कर्मियों की एक समर्पित टीम शामिल होती है, जो उन्नत हथियारों से लैस होती है।

इस बीच, एक अन्य अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने जद (यू) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। हालांकि, सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी है, जिन्हें पहले ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा प्राप्त थी। सिन्हा को अब ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

अधिसूचना के मुताबिक, गृह विभाग ने जद (यू) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार को अब ‘वाई-प्लस’ सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें हाल में राज्य सरकार द्वारा ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

अधिकारी ने कहा, ”जेड-प्लस की सुरक्षा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है।” बिहार में 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *