राजधानी Patna के नजदीक स्थित Barh Railway Station पर एक बेहद दुखद घटना सामने आई। तेज रफ्तार Vande Bharat Express की चपेट में आने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान भदौर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो के पास डाउन लाइन के पोल संख्या 480 के करीब हुई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह खैनी थूकने के लिए प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक की ओर उतर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजर रही थी और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी।















Be First to Comment