होली का त्योहार बीते करीब दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें अब भी सरकार की ओर टिकी हैं। महंगाई के इस दौर में अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित करने के लिए कर्मचारी महंगाई भत्ते और पेंशनर्स महंगाई राहत की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के पिछले 12 महीनों के औसत आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी 2026 से लागू होने वाले डीए में 2% की वृद्धि हो सकती है।



यदि सरकार इस पर मुहर लगाती है, तो वर्तमान डीए 58% से बढ़कर 60% पर पहुंच जाएगा। हालांकि, अंतिम आंकड़ों की पुष्टि कैबिनेट की औपचारिक घोषणा के बाद ही होगी। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा के समय और त्योहारों के बीच एक दिलचस्प संबंध दिखाई देता है।



आमतौर पर, सरकार साल की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) का ऐलान दिवाली से पहले कर देती है, जबकि पहली छमाही (जनवरी-जून) का ऐलान अक्सर होली के इर्द-गिर्द या उसके ठीक बाद होता है।
















Be First to Comment