भागलपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। Ganga River में स्नान के दौरान एक महिला को बचाने की कोशिश में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना Ghoga Ganga Ghat की बताई जा रही है, जो Ghoga Police Station क्षेत्र में पड़ता है।

घोघा के ओलपुरा गांव निवासी शालिग्राम साह के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम रखा गया था। इस अवसर पर परिवार के कई सदस्य और रिश्तेदार गांव पहुंचे थे।कार्यक्रम से पहले परिवार के लगभग 60 से अधिक लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर गए थे।



इसी दौरान शालिग्राम साह की बहन रुक्मिणी देवी नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। रुक्मिणी देवी को डूबता देख उनके भतीजे कृष्ण कुमार, सनी कुमार और बॉबी कुमार तुरंत उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।



हालांकि तेज धारा और गहरे पानी के कारण तीनों युवक एक-एक कर नदी में डूब गए। घटना देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकाल लिया।


















Be First to Comment