Press "Enter" to skip to content

भीषण आग में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घर जलकर राख

बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घर जलकर राख हो गए।

घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 (बलबा पुनर्निवास) की है, जहां एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। मलबे की तलाशी में नीलम देवी और उनकी बेटी अंजलि (4) के शव बरामद किए गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीलम देवी सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत विशनपुर गांव की रहने वाली थीं और बच्ची के साथ मायके आई हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from SUPAULMore posts in SUPAUL »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *