Press "Enter" to skip to content

200 दिन काम देने और प्रतिदिन 700 सौ रुपये मजदूरी देने की मांग

मनरेगा बचाओ के बैनर तले मनरेगा मजदूर विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं नरौली चौक से जुलूस निकाल कर प्रखंड मुख्यालय मुशहरी पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रखंड मुख्यालय पर धरना देते हुए एक सभा की गई, जिसकी अध्यक्षता संजू देवी और संचालन राजकुमार सहनी ने किया।

सभा को भाकपा माले नेता उदय चौधरी, कम्युनिस्ट नेता परशुराम पाठक, कृष्णनंदन झा, संतोष कुमार, सुदामा देवी, संजू देवी, लोक कलाकार सुनील कुमार ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार ने बीबी जी रामजी नाम से कानून लाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है, साथ ही राज्य सरकार के जिम्मे थोप कर पूरे मनरेगा को ही खत्म कर देना चाहती है।

वक्ताओं ने मनरेगा को पूर्ववत रखने और बीवी जीरामजी कानून को रद्द करने की मांग की। साथ ही प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को काम देने की मांग की। मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन काम देने और प्रतिदिन 700 सौ रुपये मजदूरी देने की मांग की।

सभा में शामिल मनरेगा मजदूरों ने 12 फरवरी को देश व्यापी राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होने का संकल्प लिया, अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में मांग पत्र से संबंधित आवेदन सौंपा गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *