बिहार के रोहतास जिले से एक हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बिक्रमगंज प्रखंड के मठिया गांव में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच लोगों की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत 14 फरवरी की रात से हुई, जब मठिया गांव निवासी पूजन सिंह के घर उनके बेटे का तिलक समारोह था। खुशियों का माहौल तब गम में बदल गया जब समारोह के ठीक एक दिन बाद पूजन सिंह का दूसरा बेटा, लल्लू सिंह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और 16 फरवरी को उसकी अचानक मौत हो गई।



इसी बीच खबर आई कि लल्लू सिंह के रिश्तेदार अभिजीत सिंह,गरहथा निवासी राहुल कुमार की भी तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।



खबर है कि समारोह में खाना बनाने आए अकोढ़ीगोला के दो रसोइयों की भी अपने घर लौटने के बाद मौत हो गई है। एक के बाद एक पांच लोगों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।













Be First to Comment