Press "Enter" to skip to content

भांजे ने मामा को सरेआम बीच सड़क चाकुओं से गोदा

राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने ही सगे मामा की दिनदहाड़े गला रेतकर और चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई इस नृशंस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय मोहम्मद रईस के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी थे। जानकारी के अनुसार, रईस सुबह घर से नाश्ता करने के बाद अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका भांजा, मोहम्मद रियाज, उनके साथ पैदल चल रहा था।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों करीब 20 कदम तक सामान्य रूप से साथ चले। सड़क के मोड़ पर पहुंचते ही रियाज ने अचानक तेज धारदार हथियार से रईस की गर्दन पर हमला कर दिया।

हमले के बाद रईस जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद आरोपी ने मात्र 17 सेकंड के भीतर 10 बार उन पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया और मोहम्मद रईस ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *