Press "Enter" to skip to content

पुरखा पुरनिया संवाद में राजीव शंकर सहाय की पुण्यतिथि पर बच्चों को दी गई पठन सामग्री

मुजफ्फरपुर शहर के वरीय अधिवक्ता सह समाजसेवी स्वर्गीय राजीव शंकर सहाय की आठवीं पुण्यतिथि पखवाड़ा की शुरुआत मालीघाट में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा सामाजिक चिंतक एवं सुपुत्र सेवादार अविनाश कुमार की अध्यक्षता में की गई।

अविनाश कुमार ने बताया कि राजीव शंकर सहाय शिक्षा को महत्व देते थे एवं आर्थिक रूप से गरीब कमजोर परिवार को शिक्षित बनने के लिए हमेशा सहयोग देते थे।

संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने ए ही माटी के राजीव शंकर सहाय, समाजसेवक के मिलल सेहरा गीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस अवसर पर वंदना कुमारी, संजय कुमार, अरबिंद कुमार, मनीषा कुमारी, काजल कुमारी सिन्हा, रंजना कुमारी, अमित कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, कमिनी देवी, मधुबाला, पूर्णिमा कुमारी, मंटू कुमार, कांता देवी, भोला साह, राजा पासवान, शिव कुमार, अनिल कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया और बताया कि संस्थान में पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का नियमित आयोजन होता रहता है। इसके द्वारा हम गांव समाज के नायक नायिकाओं को याद कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *