Press "Enter" to skip to content

एक घर, सात सिम बॉक्स और 136 मोबाइल! गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

बिहार के मधुबनी जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश कर इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई पटना, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), खुफिया ब्यूरो (आईबी), टेलीकॉम विभाग और नगर थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश कर इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि यह गिरोह भारत में बैठकर चीन, थाईलैंड और कंबोडिया में सक्रिय साइबर अपराधियों के लिए काम कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से सात हाई-टेक सिम बॉक्स, 136 मोबाइल फोन, 136 फर्जी सिम कार्ड और 1,68,000 नकद भारतीय मुद्रा बरामद किया गया है।

बरामद सिम बॉक्स के जरिए विदेशी कॉल को भारतीय मोबाइल नंबर में बदल दिया जाता था, जिससे कॉल रिसीव करने वाले को यह आभास ही नहीं होता था कि कॉल विदेश से आ रही है। कुमार ने बताया कि जब चीन या कंबोडिया में बैठे साइबर ठग इंटरनेट के माध्यम से भारत में किसी व्यक्ति को कॉल करते थे, तो सिम बॉक्स की मदद से मोबाइल स्क्रीन पर विदेशी नंबर की जगह भारतीय मोबाइल नंबर दिखाई देता था। इसी तकनीकी छल से लोग आसानी से भरोसा कर लेते थे और ठगी का शिकार हो जाते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी निवासी मनदीप सिंह (मास्टरमाइंड), विकास कुमार, मोहम्मद एहसान और राजनगर थाना क्षेत्र के शिवीपट्टी निवासी रौशन कामत के रूप में की गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *