बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए किसानों की आईडी बनाए जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार गंभीर है और सभी किसानों की आईडी शीघ्र तैयार कर ली जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य विधानसभा की पूर्वाह्न बैठक के दौरान सचिंद्र प्रसाद सिंह एवं अन्य सदस्यों के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के उत्तर के बीच हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया है।


अब तक 33 लाख किसानों की आईडी तैयार की जा चुकी है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है और सभी किसानों की आईडी शीघ्र बना ली जाएगी।


कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि कोई भी पात्र किसान आईडी कार्ड से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना एक केंद्रीय योजना है।
















Be First to Comment