Press "Enter" to skip to content

बिहार में खेत में मिला युवक का शव, गोली मारकर हत्या

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब नौ बजे छौराहा पोखरा के समीप गेहूं के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कठइया बिशनपुरवा वार्ड संख्या- 7 निवासी राकेश सिंह के पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज (22) के रूप में हुई है।

मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने रितिक को घर से बुलाकर ले गए और साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने गोली मारकर हत्या किये जाने का दावा किया है।

वहीं रितिक के साथ बाइक पर मौजूद दोस्त विवेक पटेल ने पुलिस को बताया कि नीलगाय से टकराने के कारण सड़क हादसे में रितिक की मौत हुई, जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

सदर एसडीपीओ- वन विवेक दीप ने बताया कि दोस्त का बयान दर्ज किया गया है और प्रथम द्दष्ट्या मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *