बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को पूरी तरह अनुशासित और नकल-मुक्त कराने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान समय, नियम और अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

सभी जिला प्रशासन, परीक्षा केंद्रों और केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। बोर्ड के निर्देश के अनुसार, हर परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इसका मकसद जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाना और छात्रों को तनाव-मुक्त माहौल देना है।


30 मिनट पहले बंद होगा मुख्य गेट
बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।


पहली पाली (सुबह 9:30 बजे): गेट सुबह 9:00 बजे बंद
दूसरी पाली (दोपहर 2:00 बजे): गेट 1:30 बजे बंद
इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा, चाहे वजह ट्रैफिक हो, बस-ट्रेन की देरी हो या कोई निजी कारण। बोर्ड का कहना है कि देर से पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी छात्र की होगी।


अगर कोई परीक्षार्थी गेट बंद होने के बाद दीवार फांदकर, जबरदस्ती गेट खुलवाकर या गलत तरीके से केंद्र में घुसने की कोशिश करता है, तो इसे गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















Be First to Comment