Press "Enter" to skip to content

25 जनवरी को तेजस्वी यादव बनेंगे RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष!

राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 25 जनवरी को पटना में होने जा रही है, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं राजद अध्यक्ष लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह बैठक पटना के एक बड़े होटल में आयोजित की जाएगी, जिसमें 85 स्थायी सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को मिलाकर करीब 200 नेता शामिल होंगे।

इस बैठक में बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी RJD के प्रतिनिधि पटना पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद लालू प्रसाद यादव करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी के भविष्य, संगठनात्मक बदलाव और नेतृत्व को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीरता से विचार होगा। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो तेजस्वी यादव को पार्टी के अहम और रणनीतिक फैसले लेने का अधिकार मिल जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *