बिहार में जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कूड़वाटांड चौक स्थित महादलित बस्ती में एक महिला का शव उसके घर के पीछे से बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान संजय रविदास की पत्नी फुलवा देवी (40) के रूप में की गयी है। फुलवा देवी बेंगलुरु में मजदूरी का काम करती थीं और हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर घर आई थीं।


वह रविवार शाम करीब छह-सात बजे के बाद से लापता थीं। परिजनों ने रात भर रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं सोमवार की सुबह घर के पीछे फुलवा देवी का शव बरामद किया गया।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया है । पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल)की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।


















Be First to Comment