Press "Enter" to skip to content

पटना से भी बड़े शहर की कल्पना ! सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के विस्तार और नए टाउनशिप निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक बड़े स्तर पर टाउनशिप विकसित करने की दिशा में काम कर रही है और भविष्य में इसकी पहचान एक नए शहर ‘पाटलिपुत्र’ के रूप में स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को मौजूदा दर से अधिक मुआवजा देने और किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी नहीं होने देने का भरोसा भी दिलाया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि- श्याम रजक और राम कृपाल जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात कर सुझाव दिया था कि जिस तरह का विशाल टाउनशिप विकसित किया जा रहा है, उसकी पहचान बिहार के गौरवशाली इतिहास से जुड़नी चाहिए। उन्होंने बताया कि – ऐसे में इस टाउनशीप की पहचान एक नए शहर पाटलिपुत्र के रूप में होना चाहिए।

 

सीएम ने कहा कि कुछ लोग समय-समय पर यह मुद्दा उठाते हैं कि पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र था और इसका नाम बदल दिया जाना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि- मेरी सोच केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पटना से भी बड़े और आधुनिक शहर की कल्पना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जिस नए टाउनशिप का निर्माण कर रही है, उसे पाटलिपुत्र के नाम से विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *