राशन कार्ड को लेकर बक्सर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली है। जिले के सिर्फ एक अनुमंडल क्षेत्र में ही 12 हजार से अधिक राशन कार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिन्हें अपात्र की श्रेणी में रखा गया है। इन सभी कार्डों को कैंसिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

माना जा रहा है कि अगर पूरे जिले का आंकड़ा सामने आया, तो यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है।Phase-2 Data से खुलासा, प्रशासन अलर्ट
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, पटना की ओर से जारी किए गए Suspicious Phase-2 Ration Card Data के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।


जैसे ही यह डेटा विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हुआ, अनुमंडल प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध कार्ड मिलने से प्रशासन भी सतर्क मोड में आ गया है।


Block Supply Officers को सख्त निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी Block Supply Officers (BSO) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा है कि अपने-अपने प्रखंडों में राशन कार्ड धारकों की Eligibility Check तेजी से पूरी करें और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपें।
















Be First to Comment