बिहार में शराब का धंधा लगातार सामने आ रहा है. शराबबंदी के बावजूद शातिर तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है.

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे गांव से दो फरार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.


यह जानकारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने दी. इन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर पुरनाही गांव से जब्त शराब मामले में फरार चल रहे मनोज चौधरी एवं रविंद्र महतो को गिरफ्तार किया गया है.


वहीं बसंतपुर रमणी पंचायत के नवटोल गांव से छह लीटर देसी शराब के साथ जितेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया गया. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
























Be First to Comment