Press "Enter" to skip to content

बिहार में पुलिस विभाग में मची खलबली, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक पुलिसकर्मी द्वारा ₹5000 रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो मिठनपुरा थाना में तैनात दारोगा सुभाष राम का बताया जा रहा है।

ऑडियो में दारोगा एक व्यक्ति से बाइक छोड़ने के बदले में पैसों की डिमांड कर रहा है। दारोगा सुभाष राम 5000 की डिमांड करते है। बातचीत के दौरान दारोगा सुभाष राम यह भी कहते है कि ये पैसे ले जाकर थाना प्रभारी को जमा करवाने पड़ते हैं।

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आया।

इसके बाद टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने पूरे मामले की जांच की। बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *