Press "Enter" to skip to content

बिहार के गांधी मैदान में इतिहास रचने के लिए सियासी सरगर्मी तेज

बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराने वाला है। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार गुरुवार को अपने दसवें कार्यकाल की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य समारोह से पहले पूरे राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है।

बुधवार शाम नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और अगली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा कार्यकाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया और उन्हें नए मंत्रिमंडल के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का निर्देश दिया।

नीतीश एक बार फिर भारी जनादेश के साथ सत्ता में लौट रहे हैं। NDA गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है और जेडीयू ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 85 सीटें हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है। चुनाव परिणामों के बाद से ही यह साफ हो गया था कि राज्य में सत्ता का नेतृत्व नितीश ही करेंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *