बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का पत्र सौंप दिया है। 19 नवंबर को विधानसभा भंग होगी। मुख्यमंत्री उसी दिन अपना इस्तीफा भी सौंपेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा के अटल सभागार में होगी और विधायक दल की बैठक में भाजपा अपना नेता चुनेगी। केंद्र से हमारे पर्यवेक्षक भी आएंगे और फिर एनडीए की बैठक होगी, जिसके बाद सरकार बनाने का काम पूरा हो जाएगा। 21 नवंबर तक सरकार बनाने का काम पूरा हो जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में, 6 नवंबर और 11 नवंबर को हुए थे। मतों की गिनती 14 नवंबर को हुई, जिसके परिणामस्वरूप बिहार में एनडीए की जीत हुई। सत्तारूढ़ एनडीए को 243 सदस्यीय सदन में 202 सीटें मिलीं, जो तीन-चौथाई बहुमत है। यह दूसरी बार है जब एनडीए ने विधानसभा चुनावों में 200 का आंकड़ा पार किया है। 2010 के चुनावों में, इसने 206 सीटें जीती थीं। महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 सीटें, कांग्रेस ने 6, सीटें जीतीं।













Be First to Comment