बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप यादव को महुआ सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा। अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे तेज प्रताप को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी संजय कुमार ने शिकस्त दी। तेज प्रताप ने कहा— “हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है। मैंने जनादेश को विनम्रता से स्वीकार किया है।” लेकिन यह स्वीकार्यता सिर्फ शुरुआत थी—तेज प्रताप ने इसके बाद आरजेडी, कांग्रेस और तेजस्वी यादव पर तीखे शब्दों में हमला बोला।

तेज प्रताप ने अपनी पार्टी के सोशल मीडिया पेज पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा— “ये हार नहीं, जनता का संदेश है। बिहार अब परिवारवाद नहीं, सुशासन और शिक्षा चाहता है। और आज की हार RJD के जयचंदों की हार है।” उन्होंने अपने पोस्ट में इशारा किया कि RJD के भीतर मौजूद “भीतरघाती” नेताओं ने पार्टी को कमजोर कर दिया और जनता ने उन्हें नकार दिया।

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कहा— “मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस का अस्तित्व बिहार में समाप्त हो जाएगा, और आज वह साफ दिख रहा है। मैं हारकर भी जीता हूं क्योंकि जनता का प्यार मेरे साथ है। लेकिन इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया… इसी वजह से तेजस्वी आज फेलस्वी बन गया।”




























Be First to Comment