बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, लेकिन राजग की एक तरह की चुनावी सुनामी में भी भारतीय जनता पार्टी के 12 प्रत्याशी देर रात तक जीत नहीं हासिल कर सके। निर्वाचन आयोग के मुताबिक इनमें से कई उम्मीदवार बहुत कम अंतर से हारे-कहीं 30 तो कहीं 178 वोटों से हारे।

दूसरी ओर, कांग्रेस के 61 प्रत्याशियों में सिर्फ छह ही राजग की लहर में अपनी जीत बचा पाए। हारने वाले 12 भाजपा उम्मीदवारों में विनोद कुमार शामिल हैं, जिन्हें बायसी सीट पर एआईएमआईएम के गुलाम सरवर ने 27,251 वोटों के भारी अंतर से हराया। भाजपा के हरिभूषण ठाकुर को बिस्फी सीट पर राजद के आसिफ अहमद ने 8,107 वोटों के अंतर से पराजित किया। हरिभूषण ठाकुर को 92,664 वोट मिले। चनपटिया में भाजपा के उमाकांत सिंह बेहद कम-602 वोट से कांग्रेस के अभिषेक रंजन से हार गए। रंजन को 87,538 जबकि सिंह को 86,936 वोट मिले। फारबिसगंज में भाजपा के विद्या सागर केशरी 221 वोट के अंतर से हार गए।

कांग्रेस के मनोज बिश्वास ने 1,20,114 वोट पाकर जीत दर्ज की। किशनगंज सीट पर भाजपा की स्वीटी सिंह को 76,875 वोट मिले, लेकिन उन्हें कांग्रेस के मोहम्मद कमरुल होदा ने 12,794 वोट से हराया। कोचाधामन में भाजपा की बीना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 44,858 वोट मिले।एआईएमआईएम के मोहम्मद सरवर आलम ने 81,860 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुजाहिद आलम को 58,839 वोट मिले।














Be First to Comment