नवीनगर की टंडवा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और विभिन्न विषयों पर उनके विचार सुने.

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों को लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने और चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने सभी को भयमुक्त होकर मतदान में शामिल होने की अपील की.

ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान देने का संकल्प व्यक्त लिया. कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शिनी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पप्पू राज, जिला आपदा प्रबंधन प्रभारी अंतरा कुमारी, सीडीपीओ नवीनगर और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी भी उपस्थित थे.














Be First to Comment