Press "Enter" to skip to content

बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, चार नए मरीज भर्ती हुए अस्पताल में

पूर्णियाश जिले में एक बार फिर डेंगू का असर देखा जा रहा है. फिलहाल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में डेंगू के चार मरीज भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है. इनमें एक ही परिवार के दो लोग डेंगू से पीड़ित हैं दोनों पति पत्नी हैं जबकि अलग अलग स्थानों के दो छोटे बच्चे हैं.

इनमें से एक डेंगू पीड़ित बच्चा कटिहार जिले के फलका प्रखंड का है जबकी पीड़ित पति पत्नी, मोरारी टोला वार्ड संख्या 14 कसबा निवासी हैं और एक गुलाबबाग के बरसौनी पतिलवा का रहनेवाला है. पीड़ित मरीजों के परिजनों ने बताया कि मरीज को बुखार की शिकायत थी स्थानीय चिकित्सकों द्वारा जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें जीएमसीएच लाया गया यहां भी जांच के बाद सभी का इलाज चल रहा है. अमूमन डेंगू का असर बरसात की समाप्ति के कगार पर तेज रहता है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रायः सितम्बर के महीने में इसके प्रकोप का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. प्राप्त आंकड़े के अनुसार इस वर्ष सितम्बर के महीने में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बीते वर्ष की तुलना में थोड़ी सी ज्यादा रही और यह 15 पर पहुंच गयी. मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष अबतक जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 38 हो गयी है. चिकित्सकों का मानना है कि अक्टूबर से इसका असर धीरे धीरे कम होने लगता है लेकिन अक्टूबर माह के आखिर में इसकी संख्या में इजाफा हुआ और फिलहाल डेंगू के चार मरीज जीएमसीएच में इलाजरत हैं.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *