Press "Enter" to skip to content

मंडल कारा में 47 बंदियों ने श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाया

हाजीपुर. हाजीपुर मंडल कारा में बंद 47 महिला एवं पुरुष बंदियों ने लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया. जेल में बंद इन 25 महिला व 22 पुरुष बंदियों ने छठ महापर्व पर नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस अनुष्ठान को पूरा किया.

इस संबंध में जेल अधीक्षक रूपक कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों और बच्चों को नये वस्त्र और पूजन सामग्री उपलब्ध करायी गयी थी. इसके साथ ही जो महिला छठ नहीं कर रही थी, उन्हें भी नये वस्त्र दिये गये. छठ पूजा से पूर्व जेल में साफ-सफाई करायी गयी थी.

महिला व पुरुषों के लिए जेल में दो अलग-अलग घाट तैयार किये गये थे. दोनों घाटों को अच्छी तरह से सजाया गया था. जेलों में बंद 25 महिला व 22 पुरुष बंदियों ने छठ महापर्व पर नहाय-खाय के साथ शुरू किया. सोमवार की शाम जेल में बनाये गए घाट पर छठ का व्रत कर रहे बंदियों ने संध्या अर्ध्य दिया और मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ दिया.

इस दौरान मंडलकारा के अंदर छठी मैया के गीत गूंज रहे थे. मंडल कारा में छठ को लेकर पूरा वातावरण छठ मय हो गया था. मंगलवार के दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ देने के साथ ही इन बंदियों का अनुष्ठान पूरा हुआ.

इसके बाद सभी के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. ये प्रसाद सभी बंदियों के बीच बांटा गया. आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण के इस व्रत को लेकर सभी बंदियों के बीच बेहतर माहौल देखा गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *