छठ महापर्व के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के Sipara गांव में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

यहां नदी में स्नान करने पहुंचे 6 लोग अचानक गहरे पानी में डूब गए, जिनमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है जब परिवार के सदस्य छठ पूजा का अंतिम अर्घ्य देने घाट पहुंचे थे।


बताया जा रहा है कि महिलाएं स्नान कर रही थीं, तभी अचानक एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बाकी लोग भी अंदर उतर गए, लेकिन एक-एक कर पांच लोग नदी की धारा में बह गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि Chhath Ghat पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी — न बांस की बैरिकेडिंग, न गोताखोर, न ही चेतावनी बोर्ड।



हादसे के बाद गांव में मातम छा गया, और लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, मृतक एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। परिवार के मुखिया राजकुमार की पत्नी छठ कर रही थीं। सभी पूजा के लिए घाट पर पहुंचे थे, तभी यह दर्दनाक घटना हो गई। एक युवक ने हिम्मत दिखाकर तैरकर जान बचाई, लेकिन बाकी पांच को बचाया नहीं जा सका।

















Be First to Comment