Press "Enter" to skip to content

निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर ने कांग्रेस को दिया समर्थन

बैसा. निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर महफूज़ आलम ने शनिवार को मजगामा हाट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल जलील मस्तान को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया.

इंजीनियर महफूज आलम ने कहा कि अमौर की तरक्की किसी एक व्यक्ति के बूते नहीं हो सकती, इसके लिए एक मजबूत राजनीतिक प्लेटफॉर्म और जनता का सहयोग आवश्यक है.

बहुत सोच-विचार और साथियों से चर्चा के बाद हमने निर्णय लिया कि अमौर की बेहतरी के लिए कांग्रेस ही वह मंच है जो इस सपने को साकार कर सकती है.

मस्तान के बारे में उन्होंने कहा कि वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि अमौर की पहचान और धरोहर हैं. उन्होंने दशकों तक इस क्षेत्र की सेवा की है और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं. अब जब उन्हें हमारी जरूरत है, तो उनसे मुंह मोड़ना किसी बेटे के लिए बेअदबी से कम नहीं होगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *