मुजफ्फरपुर में एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग बुरी तरह झुलस गए. जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह घटना सदर थाना इलाके के सुस्ता पंचायत के सुस्ता गांव की है. यह हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ है.जानकारी के अनुसार, रामजी पासवान के घर में सुबह-सुबह खाना बनाने की तैयारी थी. उन्होंने नया गैस सिलेंडर भरवा कर लाया था.



शुक्रवार सुबह जैसे ही सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ कर आग जलाने की कोशिश की गई वैसे ही अचानक जोरदार धमाका हुआ. सिलेंडर ब्लास्ट होते ही रसोई में भयावह आग लग गई, जिससे परिवार के सभी लोग इसकी चपेट में आ गए.



इस हादसे में परिवार के कुल 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. इसमें परिवार के रामजी पासवान, बिनोद पासवान, रिंकू देवी और तीन बच्चे गौतम, मनीष, ज्योति शामिल हैं.


यह धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें और खिड़कियां भी हिल गई. पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े.
















Be First to Comment