बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग ने 21 एजेंसियों को सौंपी है. ये एजेंसियां पूरे चुनाव के दौरान अलर्ट मोड में रहेगी.

इन एजेंसियों का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अवैध धन, शराब, ड्रग्स और अन्य संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाना है.



राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल (CISF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे. इनके साथ राज्य निगरानी निदेशालय और स्पेशल इनफोर्समेंट ब्यूरो भी एक्टिव रहेंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.



चुनाव में अवैध पैसे के फ्लो पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग (IT), प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर निगरानी निदेशालय, RBI और राज्य GST विभाग को जिम्मेदारी दी गई है. GST, कस्टम विभाग और स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) भी बैंकिंग और नकदी लेन-देन पर नजर रखेंगे.























Be First to Comment