बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है, जहां घर के बरामदे में बैठी महिला को बाइक सवार दो बदमाश गोली मार फरार हो गए। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव की है। पीड़ित महिला की पहचान अजय राय की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित चांदनी ने बताया कि वह बरामदे पर बैठी थी। तभी दो बदमाश आये और गोली मार दी।


दोनों काले रंग के कपड़े पहने थे। दोनों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी। अजय राय उस समय छत पर था। वारदात के बाद हथियार लहराते दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली महिला की पीठ में लगी है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इधर, पीड़ित पक्ष ने थाने मे मामला दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। गहनता से मामले की तफ्तीश की जा रही है।














Be First to Comment