Press "Enter" to skip to content

यहां आपातकालीन परिस्थितियों के प्रबंधन पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर कुल 326 महिला व पुरुष मास्टर ट्रेनर शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों से बारी-बारी से प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी की जांच की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण का बुकलेट उपलब्ध कराई जाये, ताकि वे आगामी प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों को सही ढंग से मार्गदर्शन कर सकें. जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 24 सितंबर बुधवार से शहर के संत कबीर महाविद्यालय के 21 कमरों में कोटी वार प्रारंभ होगा, जिसमें मॉक पोल की प्रक्रिया एवं चुनाव कराने की बारीकियां से अवगत कराया जाएगा.

मतदान से पूर्व मॉक पोल अनिवार्य है. पोलिंग एजेंट का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा, पोलिंग एजेंट की अनुपस्थित रहने पर पोलिंग पार्टी की उपस्थिति में मॉक पोल होगा. मॉक पोल में प्रत्येक प्रत्याशी को कम से कम एक-एक वोट और कुल 50 वोट डालने होंगे.इसके बाद मतगणना कर ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जायेगा. प्रक्रिया पूरी होने पर पीठासीन पदाधिकारी रिपोर्ट-1 तैयार करेंगे, एजेंटों से हस्ताक्षर करायेंगे और कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन को सील कर वास्तविक मतदान शुरू करेंगे.

डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनरों को यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाये. मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की विशेष सुविधा सुनिश्चित की जाये. साथ ही वीवीपैट पर्चियों की गिनती, आपातकालीन परिस्थितियों के प्रबंधन व मतदान केंद्रों पर शांति एवं निष्पक्षता बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जाये.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *