Press "Enter" to skip to content

दो घंटे हुई मूसलधार बारिश तो खिल गया मौसम पर शहर से गली-मोहल्लों में हो गया जलजमाव

मोतिहारी जिले में शुक्रवार की दोपहर मूसलधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया. लगातार करीब दो घंटे तक आसमान से पानी गिरता रहा. भारी बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया. शहर के मुख्य पथ सहित गली-मोहल्ला में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

सदर अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन परिसर सहित शहर के बैंक रोड, हेनरी बाजार, एनएच मठीया चौक से ढ़ाका पथ, ईदगाह पथ, एलएनडी पथ, अगरवा मोहल्ला मुख्य पथ, चांदमारी मुख्य पथ आदि जगहों पर बारिश से जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़कों पर भारी जल जमाव हो गया. कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, इससे व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बारिश के बाद मौसम सुहाना होने के साथ गर्मी में राहत मिली, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. कभी बूंदाबांदी तो कभी बादलों का मौसम रहा. लेकिन जलभराव और कीचड़ से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गली-मौहल्लों में यही स्थिति बनी रही. सफाई के बाद भी नालों से पानी की सही ढंग से निकासी न होने से जल जमाव का नजारा था. लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी.

मूसलाधार बारिश के बाद कई जगह नाला ओवर फ्लो कर सड़क पर बह रहा है. जिससे आनेजाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इनमें कई जगहों से जल-निकासी को ले निगम टीम बारिश के बाद सक्रिय हो गयी. इनमें कई जगहों पर जल निकासी को पंप से पानी निकालने का काम किया जा रहा है. तो कुछेक जगहों पर सेक्शन मशीन व सुपर शॉकर मशीन की मदद से पानी निकासी का काम चल रहा है. बारिश के बाद जल जमाव को लेकर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर सीटी मैनेजर सहित स्वच्छता निरीक्षक की टीम ने जल जमाव का जायजा लिया.

नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि शहर में जलजमाव को ले क्विक रिस्पॉस टीम लगातार काम कर रही है. मुख्य पथ, सदर अस्पताल सहित जिन जगहों पर जल जमाव हुआ है. उन स्थानों से पानी निकासी को ले क्यूआरटी टीम काम कर रहा है. बारिश से जल-जमाव वाले चिन्हित जगहों पर पहले से जल निकासी को ले पंप लगाये गये है. वही सुपर सॉकर व सेक्शन मशीन से पानी निकासी किया जा रहा है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *