बिहार में सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने गए एक युवक की मौत नदी में डूब कर हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चकिया गांव निवासी वीरेश राय का पुत्र प्रिंस (18) अपने गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करने गया था। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह देर तक घर नहीं लौटा। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।



पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।






















Be First to Comment