Press "Enter" to skip to content

घर में काम करने के दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया, इलाज के दौरान मौत

बिहार में सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसंतपुर गांव निवासी स्व. धनु राय के पुत्र रमाशंकर राय (57) को घर में काम करने के दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *