Press "Enter" to skip to content

बिहार में शराब की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए चार तस्कर

पूर्णिया. केनगर पुलिस ने दो ट्रक से 2479.2 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ बेगूसराय के 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तस्करों की पहचान बेगूसराय जिले के गढपुरा थानाक्षेत्र के गढ़पुरा गाव निवासी 38 वर्षीय राजीव कुमार एवं 23 वर्षीय सचिन कुमार पासवान और बेगूसराय जिले के ही छोराही थानाक्षेत्र के पनसल्ला गाव निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार यादव एवं 20 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है.

अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल को गुप्त सूचना मिली थी कि दालकोला से पूर्णिया पहुंचने पर केनगर रास्ते होकर दो ट्रक पर विदेशी शराब के साथ बेगुसराय जानेवाले हैं. थाना के समीप पूर्णिया-सहरसा एन एच 107 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

वाहन जांच के क्रम में तेज गति से बनमनखी की ओर जा रहे दो ट्रक को रोककर ट्रक की तलाशी ली गई.इसमें से 2479.2 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब को बरामद करने के साथ ही मौके पर ट्रक सवार 4 शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही विदेशी शराब ढुलाई में प्रयुक्त दो ट्रक को भी जब्त किया गया.

अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि चारों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत थाना मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है . रविवार को सभी गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया जाएगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *