Press "Enter" to skip to content

11 सितंबर को होगी एनडीए की सभा, बड़े नेता और मंत्री करेंगे शिरकत, तैयारियां जोरों पर

एनडीए की 11 सितंबर को रजौली इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित होने वाली सभा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जदयू कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी रामनारायण शर्मा और जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एमएलसी प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना के नेतृत्व में सभास्थल का निरीक्षण किया.

जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि इस सभा में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और पूर्व विधायक रणविजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.

निरीक्षण के बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह की अध्यक्षता में अर्चना होटल सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. विधानसभा प्रभारी रामनारायण शर्मा ने बताया कि इसमें विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर विमर्श किया गया.

बैठक में 20 सूत्री सदस्य अजय यादव व अजय सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, 20 सूत्री सदस्य अरुण चंद्रवंशी, मनोज प्रसाद, अवधेश पाण्डेय, मुरहेना पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा, बहादुरपुर पंचायत अध्यक्ष अजय आदर्शी, फरका बुजुर्ग पंचायत अध्यक्ष राजू यादव, धमनी पंचायत अध्यक्ष विक्रम मोदी, मो. साजिद खान समेत सिरदला व मेसकौर के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *