बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में औराई प्रखंड के सरहंचिया गांव में रविवार की संध्या गैस सिलेंडर से लगी आग में धर्मेन्द्र पासवान एवं राघवेन्द्र पासवान का घर पूरी तरह जल गया.

घर में रखा हुआ अनाज, कपड़े, जेवर, दो मोबाइल समेत सारा सामान जलकर राख हो गये.





आग बुझाने गये धर्मेन्द्र पासवान एवं चुल्हाई ठाकुर भी झुलस गये. सरहंचिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.





















Be First to Comment